Skip to main content
Source
Samachar Plusjhbr
https://samacharplusjhbr.com/in-released-figures-of-adr-bjp-received-maximum-donation-in-2021-22-rest-behind/
Author
Pramod Kumar
Date

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म (ADR) की ताजा रिपोर्ट बता रही है कि 2021-22 में दानकर्ताओं ने भाजपा पर दिल खोल कर धन लुटाया है। डोनेशन लेने में भाजपा सबसे आगे है तो दूसरे नम्बर कांग्रेस भी उससे काफी पीछे है। बाकी पार्टियों को मिले डोनेशन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। आइए, देखते हैं, किस पार्टी को 2021-22 में कितना डोनेशन मिला है।

डोनेशन लेने में भाजपा सबसे आगे
  • एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में डोनेशन से भाजपा की झोली में 614 करोड़ रुपये गिरे। रिपोर्ट के बाद भाजपा ने बताया कि उसे यह रकम 4957 डोनेशन से हासिल हुई है।
  • इसके बाद कांग्रेस है, लेकिन उसे डोनेशन से 95 करोड़ रुपये ही मिले हैं। कांग्रेस के अनुसार उसे यह राशि 1255 डोनेशन से मिली है।

दूसरी पार्टियों का क्या रहा हाल
  • मायावती के अनुसार 2021-22 में BSP को 20 हज़ार रुपये से ज़्यादा डोनेशन नहीं मिली है।
  • कांग्रेस समेत एनसीपी, सीपीआई, सीपीआई (एम), एनपीईपी और एआईटीसी को जितनी डोनेशन मिली है वह बीजेपी को मिली डोनेशन की एक तिहाई भी नहीं है।
  • एडीआर के अनुसार राष्ट्रीय पार्टियों को मिलने वाली डोनेशन 2021-22 में 31 फ़ीसदी बढ़कर 187 करोड़ तक पहुंच गई है।



abc