Richest CM List in India : नेताओं के अपराधिक इतिहास और संपत्ति पर नजर रखने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मुख्यमंत्रियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस बेहद दिलचस्प रिपोर्ट में देश में मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको बताएंगे कि देश में सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है|
Richest CM List in India : हमारे देश में जो भी नेता बनते हैं सबसे पहले गरीबों की सेवा करने का वादा करते हैं और जब आम जनता उन्हें सत्ता सौंप देती है तो सबसे पहले अपना हीं झोली भरना शुरू कर देते हैं। चुनावी खर्चे, राजनीतिक दलों को फंडिंग, नेताओं की अपराधिक इतिहास और उनके पास कितनी संपत्ति है, इस पर नजर रखने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक देश में मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मुख्यमंत्री के पास इतना धन है की टॉप 10 मुख्यमंत्रियों के धन को मिला दे फिर भी उनके बराबर नहीं है।
संपत्ति के मामले में टॉप तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगनमोहन रेड्डी जिनके पास 510 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनके बाद नंबर आता है अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जिनके पास 163 करोड़ रुपए की संपत्ति है और तीसरे स्थान पर आते हैं, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक जिनके पास कुल 63 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक 3 राज्यों के मुख्यमंत्री के पास 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। इसके अलावा चौथे और पांचवें नंबर पर नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो और पुडुचेरी के सीएम रंगास्वामी है। जबकि 8 राज्यों के मुख्यमंत्री की संपत्ति 10 से 50 करोड़ के बीच है। 18 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति 1 से 10 करोड़ के बीच है। इन 30 राज्यों में सिर्फ ममता बनर्जी हीं ऐसी मुख्यमंत्री हैं, जिनके पास एक करोड़ से कम की संपत्ति बताई गई है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख रुपए की संपत्ति है। यह बात अलग है कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी आए दिन किसी न किसी घोटाले में फंसते दिखाई देते हैं। इसी वजह से ईडी, इनकम टैक्स उनके पीछे लगी रहती है।
ये रही पूरी सूची, देखिये आपके मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति है
मुख्यमंत्री - राज्य - कुल संपत्ति
जगन मोहन रेड्डी- आंध्र प्रदेश- 510 करोड़
पेमा खांडू -अरुणाचल प्रदेश- 163 करोड़
नवीन पटनायक -ओडिशा- 63 करोड़
नेफ्यू रियो -नागालैंड -46 करोड़
एन रंगासामी- पुडुचेरी -38 करोड़
के चंद्रशेखर राव -तेलंगाना- 23 करोड़
भूपेश बघेल -छत्तीसगढ़- 23 करोड़
हिमंत बिस्वा शर्मा- असम- 17 करोड़
कोनराड संगमा -मेघालय- 15 करोड़
माणिक साहा -त्रिपुरा -13 करोड़
एकनाथ शिंदे -महाराष्ट्र -11 करोड़
प्रमोद सावंत - गोवा -9 करोड़
बसवराज बोम्मई -कर्नाटक -8 करोड़
एमके स्टालिन -तमिलनाडु -8 करोड़
हेमंत सोरेन -झारखंड -8 करोड़
भूपेंद्र पटेल -गुजरात -8 करोड़
सुखविंदर सिंह -हिमाचल प्रदेश -7 करोड़
शिवराज सिंह चौहान -मध्य प्रदेश -7 करोड़
अशोक गहलोत -राजस्थान -6 करोड़
पुष्कर सिंह धामी -उत्तराखंड -4 करोड़
प्रेम सिंह तमांग -सिक्किम -3 करोड़
ज़ोरमथांगा -मिज़ोरम -3 करोड़
अरविंद केजरीवाल -दिल्ली -3 करोड़
नीतीश कुमार -बिहार -3 करोड़
भगवंत मान -पंजाब -1 करोड़
योगी आदित्यनाथ -उत्तर प्रदेश -1 करोड़
एन बीरेन सिंह -मणिपुर -1 करोड़
मनोहर लाल खट्टर -हरियाणा -1 करोड़
पिनाराई विजयन -केरल -1 करोड़
ममता बनर्जी -पश्चिम बंगाल -15 लाख